चूरू: जयपुर रोड़ आरओबी एलिवेटेड रोड़ व पूनियां कॉलोनी RUB की समस्या पर विधायक ने दिया जवाब, कहा- जल्द निकलेगा समाधान
Churu, Churu | Feb 2, 2026 चूरू विधायक हरलाल सहारण ने सोमवार को सर्किट हाउस परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयपुर रोड एलिवेटेड रोड को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जयपुर रोड एलिवेटेड रोड की घोषणा की जा चुकी है और आगामी बजट में इसकी घोषणा होना तय है, लेकिन फिलहाल इसमें तकनीकी अड़चन सामने आ रही है।