राजगढ़: मेडिकल कॉलेज में काम करें मजदूरों के साथ की गई मारपीट, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
राजगढ़ मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से कार्यरत मजदूरों के साथ आधा दर्जन अज्ञात लोगों के द्वारा मारपीट की गई। जिससे मजदूरों को चोटें आई है। इसके बाद मजदूरों को गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे करीब राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।