ब्यौहारी: ब्यौहारी के गोदावल वन क्षेत्र में जंगली हाथी का तांडव, आधा दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त
ब्यौहारी के वन परिक्षेत्र गोदावल में बीती रात एक जंगली हाथी ने तांडव मचाया है ,और आधा दर्जन से अधिक घरों को नुकसान भी पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीमें लगातार हाथी की निगरानी तो कर रही हैं,लेकिन हुए नुकसान का मुआवजा बनाने में राजस्व लेट लतीफी कर रहा है। यह विरोध ग्रामीणों ने शनिवार सुबह 9:00 बजे किया है।