पटना ग्रामीण: दीघा थाना क्षेत्र के रंगोली अपार्टमेंट परिसर में युवक का मिला शव, तीन लोग हिरासत में
दीघा थाना क्षेत्र के रंगोली अपार्टमेंट के परिसर से एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी राहुल कुमार के तौर पर हुई है, जो पटना में रहकर पढ़ाई करता था। वहीं, पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतक राहुल कुमार अपने दोस्तों के साथ रंगोली अपार्टमेंट में पार्टी करने आया था।