ग्वालियर गिर्द: 6 साल का बालक हुआ परिजनों से नाराज, अपहरण मानकर पुलिस के 200 जवान करते रहे तलाश
पुरानी छावनी इलाके में रूद्रपुरा में रहने वाला 6 साल का आदिवासी बालक अचानक घर से गायब हो गया। पता चला है कि वह अपने माता-पिता से नाराज था पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई इसे ढूंढने के लिए शहरभर की पुलिस को लगाया गया। पुलिस होटल बस स्टैंड स्टेशन पर तलाश करती रही लेकिन बालक बुधवार रात अपने घर के पास में ही एक ट्राली में सोता हुआ मिल गया।