हाजीपुर: महनार के सुल्तानपुर में अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, एक मजदूर घायल
महनार के सुल्तानपुर में अज्ञात वाहन के टक्कर से ऑटो पर सवार एक मजदूर मजदूरी करने के लिए पटना जा रहा था तभी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रविवार के दिन के लगभग 10:00 बजे की है। घायल मजदूर का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल मजदूर गुरु चौक भूताड़ी पासवान का पुत्र मंजय पासवान बताया गया है। मंजे अपने ससुराल लवापुर से पटना काम करने के लिए जा रहा था।