ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हरसकरी पट्टी रहस कैथवल गाँव में रविवार की रात, गाँव निवासी संतलाल के बेटे अनिकेत 14 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर कमरे में रस्सी के सहारे फाँसी लगा ली।परिजनों ने आनन फानन उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।