लखनऊ में निगोहां पावर हाउस अंतर्गत ग्राम सभा नटौली में गांव के किनारे लगे 11 हजार केवी के बिजली तार गंभीर खतरा बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर से जुड़े तारों के ऊपर पेड़ की डालियां टच हो रही हैं, वहीं दो हाईटेंशन तार आपस में भी संपर्क में हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।