मऊगंज: मऊगंज बस स्टैंड पर हंगामा, बोलेरो की टक्कर से भड़के बाइक सवारों ने वाहन में की तोड़फोड़
Mauganj, Rewa | Jan 5, 2026 मऊगंज बस स्टैंड के समीप आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सड़क हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कॉलेज चौराहे की तरफ से चाक मोड़ की ओर आ रही तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्रमांक MP17 BA 1844 ने आगे चल रही एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए बाइक सवार युवकों ने बोलेरो चालक के साथ मारपीट करते हुए वाहन में जमकर तोड़फोड़ कर दी।