मऊगंज: मऊगंज बाईपास पर धरना दे रहे विधायक भागे, रात भर तनाव रहा, वीडियो वायरल
Mauganj, Rewa | Jan 4, 2026 मऊगंज बाईपास में धरना दे रहे विधायक तनाव बढ़ते देख और भारी विरोध के बाद उल्टे पांव भाग निकले। इस दौरान उग्र भीड़ ने विधायक को रोक लिया और विधायक के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई। जिसका वीडियो आज 4 जनवरी की सुबह 9:00 बजे से जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने भीड़ से किसी तरह विधायक को निकाला तो वे बाईपास से भाग कर थाने पहुंच गए देर रात तक हंगामा चलता रहा।