जांजगीर चांपा जिले के बलौदा विकास खंड के खिसोरा गांव में नल जल योजना से बन रहे पानी टंकी का जांजगीर चांपा जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरि ने निरीक्षण किया और कार्य को अच्छे से पूर्ण करने के निर्देश दिए है। यहां जांजगीर चांपा जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरि ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर घर जल की दिशा में कार्य किया जा रहा है।