रायबरेली: त्रिपुला पुलिस चौकी के समीप स्थित मॉडल शॉप के बाहर नशे में धुत लोगों ने जमकर किया हंगामा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के,त्रिपुला पुलिस चौकी के समीप, रविवार की रात को नशे में धुत,शराबियों द्वारा घंटो तांडव किया गया और मारपीट की गई है,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो,चौकी की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।वायरल वीडियो पर,शहर कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि,मारपीट के वायरल वीडियो की,जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।