देवबंद: थाना नागल पुलिस की ताजपुर बहेड़ा मार्ग पर पशु चोर गिरोह से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार
सहारनपुर पुलिस की पशु चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक तमंचा , दो जिंदा व एक खोका कारतूस समेत एक बाइक बरामद हुई है। घटना नागल थाना क्षेत्र की है।