खरगोन जिले के भगवानपुर क्षेत्र में लापरवाही की चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। छोटे नदी के पुल पर उफनते पानी के बीच एक निजी यात्री बस यात्रियों को लेकर बेखौफ नदी पार करती दिखाई दी। सोमवार को सामने आए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चालक ने यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस को तेज बहाव वाले पुल से निकाला