जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में रहने वाले एक बच्चे ने कोल्डिंग समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया था। इसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों के द्वारा बच्चों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है। बच्चे की हालत नाजुक बताई गई है।