बीसलपुर: गुलेंदा चौराहे पर मामूली कहासुनी होने पर एक युवक ने दूसरे युवक पर किया प्रहार युवक घायल अस्पताल में भर्ती
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसकरनापुर निवासी महेश ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया कि वह आज दोपहर गुलेंदा चौराहे पर किसी काम से गया था इसी दौरान सफैरा गांव के एक युवक से चौराहे पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई कहासुनी के दौरान उक्त युवक ने महेश के सर पर किसी चीज से प्रहार कर उसे घायल कर दिया घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है