बीसलपुर: राम नगर कॉलोनी वासियों ने नगर के मुख्य मार्गों पर 'कोयला हटाओ बीसलपुर बचाओ' मार्च निकाला
नगर में रेलवे प्लेटफार्म पर बजाज एनर्जी प्लांट द्वारा कोयला उतारने को लेकर लाम बंद हुए मोहल्ले तथा कॉलोनी वासियों ने आज नगर के मुख्य मार्गों पर कोयला हटाओ बीसलपुर बचाओ के नारे लगाते हुए मार्च निकाला जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल रहे।