बीसलपुर: शेखापुर गांव के बाहर दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत, एक बाइक पर सवार दो लोग हुए घायल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रसूला निवासी छत्रपाल अपने साथी छोटेलाल निवासी खाकरा कला जनपद बरेली के साथ बाइक पर सवार होकर आज अपने गांव से रोड पर किसी काम से जा रहे थे वह जैसे ही शेखपुर गांव के बाहर पहुंचे वैसे ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक से उनकी बाइक टकरा गई टक्कर लगते ही एक बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया