गुलाना: अकोदिया में छत्रपति शिवाजी चौराहे पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण, जयघोषों से गूंजा परिसर;
अकोदिया में छत्रपति शिवाजी चौराहे पर शनिवार शाम 7 बजे हिंदवी स्वराज्य संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का भव्य अनावरण हुआ। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज, पूर्व संगठन मंत्री माखन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष बबिता परमार, नगर परिषद अध्यक्ष रचना शर्मा सहित जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।