लखनऊ के बीकेटी ब्लॉक की कई गौशालाओं में अव्यवस्थाओं के आरोप सामने आए हैं। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच नगुवामऊ, भगौतीपुर और कठवारा गौशालाएं सवालों के घेरे में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशालाओं में गोवंशों के लिए पर्याप्त चारा और पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है।