बिसवां: रतन गंज से छोटी काशी गोला के लिए त्यागी महाराज के नेतृत्व में रवाना होगी कांवड़ यात्रा, एएसपी और एसडीएम ने किया निरीक्षण
Biswan, Sitapur | Aug 15, 2024 रतनगंज से छोटी काशी गोला के लिए हर वर्ष त्यागी महाराज की नेतृत्व में रवाना होने वाली कावड़ यात्रा शुक्रवार सुबह से प्रारंभ होगी। प्रशासन ने कांवर यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। पीएससी बचाव दल के साथ उपजिलाधिकारी बिसवां मनीष कुमार एएसपी प्रवीण रंजन ने घाट और यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद है।