बिसवां: लालपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Biswan, Sitapur | Aug 15, 2024 थानगांव थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। पेड़ से शव लटकता देख कर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालपुर गांव निवासी राजेश अवस्थी का 20 वर्षीय बेटा सुगंध राज गुरुवार की सुबह घर से निकला और फिर देर तक वापस नही लौटा।