बख्तियारपुर: गंगा स्नान के दौरान चिरैया गांव में डूबी किशोरी का शव बरामद, दूसरी की तलाश जारी
शनिवार को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में गंगा स्नान के दौरान डूबी दो किशोरियों में से एक का शव एसडीआरएफ की मदद से रविवार को बरामद कर लिया गया। मृत किशोरी की पहचान सोनम उर्फ अमृता (14 वर्ष),निवासी रुस्तमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं दूसरी किशोरी की तलाश देर शाम तक जारी रही लेकिन उसका पता नहीं