बरेली के थाना भुता पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आधार व पैन कार्ड लेकर फर्जी खाते खुलवाते और फर्में बनाकर अनाधिकृत लेन-देन करते थे। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन व नकदी बरामद कर जांच तेज कर दी है।