बंडा: ग्राम जेजटखेड़ा में 11 केवी विद्युत तार की चपेट में आने से भैंस की मौत
Banda, Sagar | Apr 16, 2026 ग्राम जेजटखेड़ा में 11 केवी का तार भैंस के ऊपर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम जेजट खेड़ा में सड़क किनारे से पोल के सहारे 11 केवी की लाईन गुजरी है। गुरुवार सुबह अचानक लाईन का तार टूट कर भैंस के ऊपर गिरने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत मंडल और पुलिस को दी।