परसिया: पिपरिया रोड रेलवे पुल सड़क का काम पूरा, नागरिकों का इंतजार खत्म, साइड वाल का काम जारी
पिपरिया रोड के रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे से यातायात शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों को शीघ्र राहत मिलेगी। रेलवे पुल के नीचे की सडक का काम पूरा कर लिया गया है। सडक के दोनों ओर के साईड वाल का निर्माण जारी है। नाले का काम भी किया जा रहाहै। मंगलवार को ढाई बजे त साईड वाल का काम किया जा रहा था। बीते पांच महिनों से इस पुल के नीचे से आवागमन बंद है।