जगदीशपुर: जगदीशपुर के एसडीएम संजीत कुमार ने बीएलओ के साथ की बैठक, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार कक्ष में जगदीशपुर एसडीएम सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी संजीत कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई थी। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाली है जिसकी तैयारी प्रशासन स्तर पर शुरू कर दी गई है। बैठक में सभी BLO सुपरवाइजर, सभी प्रस्तावित अतिरिक्त सहायक निर्व