लखीमपुर: रामनगर लहबड़ी गांव के बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर लहबड़ी गांव निवासी शहाबुद्दीन (पुत्र जमील) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के चाचा मतीन ने बताया कि उनका भतीजा बीते दिवस बाइक पर सवार होकर मेला देखने जा रहा था जहां सिसैया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन अस्पताल ले जा रहे थे जहां रास्ते में युवक की हुई मौत।