सिंगरौली: जयंत पुलिस ने घर में घुसकर चाकूबाजी कर लूट करने वाले 3 शातिर लुटेरों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार
जयंती इलाके में रात में घर में घुसकर चाकू बाजी कर लूट करने वाले तीन साथी लुटेरों को 24 घंटे के अंदर जयंत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों के पास से चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है। इस कार्रवाई का खुलासा रविवार को सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने किया है।