गाजीपुर एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार ने 7 विधानसभा सीटों में SIR से पहले कुल मतदाताओं की संख्या 29 लाख 51 हजार 478 थी। लेकिन SIR प्रक्रिया के बाद मैपिंग करने पर यह संख्या घटकर 25 लाख 42 हजार 620 रह गई है। एडीएम प्रशासन दिनेश कुमार के मुताबिक यह आंकड़ा कुल मतदाताओं का 86.15 फीसदी है। वहीं करीब 1 लाख 40 हजार 370 मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जो अब तक अनमैप रह गए हैं।