शहपुरा: शहपुरा में लाखों की लागत से बना स्वागत द्वार एक बारिश में धराशाई, वीडियो वायरल
शहपुरा नगर में लाखों रुपए की लागत से मुख्य मार्ग में स्वागत द्वार का निर्माण कराया गया और जिसमें जनप्रतिनिधियों की आकर्षक फोटो लगाई गई लेकिन एक बारिश के बाद स्वागत द्वार की गुणवत्ता की पोल खुल गई जिसका एक वीडियो शनिवार दोपहर 12:00 से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है ।