श्रीनगर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 21 लीटर देशी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार के देर साम करीब 8 बजे थाना के सशस्त्र बल के साथ छापामारी के लिए पुलिस टीम निकली थी। इमली ढाला के पास गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति सिंघई मसान ढाब के रास्ते शराब लेकर जाने वाले हैं।