खिरकिया: हरदा पुलिस विभाग में पदोन्नति, 8 आरक्षक बने कार्यवाहक प्रधान आरक्षक
एसपी शशांक के आदेश जारी।
हरदा पुलिस विभाग में पदोन्नति की प्रक्रिया के तहत जिले के 8 आरक्षकों को कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शशांक द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। पदोन्नत हुए सभी पुलिसकर्मी अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।