बरवाडीह: अनिल सिंह व संतोषी शेखर बने जिला कांग्रेस महासचिव
बरवाडीह: झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश और विधायक रामचंद्र सिंह की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कामेश्वर यादव ने संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। अनिल सिंह और पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर को जिला कांग्रेस कमेटी का जिला महासचिव बनाया गया है।