चचाई थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर डोंगरिया टोला अमलाई स्थित मुक्तिधाम के पीछे रेड कार्रवाई की गई। मौके से 5,840 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश होने हेतु पाबंद किया गया।