कटनी नगर: नागपुर शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान महिला के पर्स से मंगलसूत्र चोरी जीआरपी पुलिस कर रही जांच
जबलपुर से कटनी की यात्रा कर रही महिला पर्स से अज्ञात चोरों ने मंगलसूत्र पार कर दिया जिसकी कीमत करीब 63 हजार रुपये थी। यह वारदात नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन में घटित हुई छपरवाह उपनगरीय क्षेत्र निवासी महिला दिव्या पति श्रीराम द्विवेदी ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है इस संबंध में जीआरपी सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने आज सोमवार दोपहर 1 बजे जानकारी दी।