हैदरगढ़: हैदरगढ़ में रात को दो बाइकों के बीच टक्कर, 112 पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, ट्रॉमा के लिए किया गया रेफर
बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे एक सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना केल्हनुआ मोड़ के पास हुई। यहां दो बाइकों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।