ढाणी बड़ी में युवक पर बोलेरो सवार 4 नामजद एवं 3-4 अन्य आरोपियों द्वारा लाठी, सरियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप का मामला सामने आया है।बजरंगलाल निवासी ढाणी बड़ी ने बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए गांव के संदीप उसके चाचा सुरेन्द्र व बलवान, निखिल तथा तीन चार अन्य व्यक्ति द्वारा विनोद कुमार पर लाठी, सरिया से जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है।