चूरू: हडियाल रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरने की सूचना पर मचा हड़कंप, रेलवे ने की थी दुर्घटना की मॉक ड्रील
Churu, Churu | Mar 25, 2025 चूरू के हडियाल रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम ट्रेन हादसे की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। चूरू रेलवे स्टेशन पर सायरन बजने लगे और देखते ही देखते दुर्घटना राहत ट्रेन भी अधिकारियों को लेकर मौके पर रवाना हो गई। बीकानेर कंट्रोलर के द्वारा सूचना मिली कि एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे ट्रैक से उतर गए हैं जिसमें गार्ड गम्भीर घायल हो गया है।