सलूम्बर: सलूम्बर सेरिया मार्ग पर कृषि पर्यवेक्षक की एक्सीडेंट में हुई मौत, थाना अधिकारी मनीष खोईवाल मौके पर पहुंचे
सलूम्बर सेरिया मार्ग पर कृषि पर्यवेक्षक की एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना अधिकारी मनीष खोईवाल मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। संभवत: बाइक का संतुलन बिगड़ने से निम्बोदा में कार्यरत कृषि पर्यवेक्षक पवन मनात हाल मुकाम निवासी रास्तपाल-डूंगरपुर की मौत हुई है। परिजन डूंगरपुर से और साथी कर्मचारी भी सलूम्बर अस्पताल पहुंचे।