सलूम्बर: घाटी फला में एक मकान का ताला तोड़कर चाँदी का कंदोरा ले गए चोर, मौके पर पहुंची पुलिस
घाटी फला में एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चाँदी का कंदोरा चोरी कर लिया। किशन पुत्र चोखा मीणा ने बताया कि उसकी पत्नी जब पानी लेने गई थी तब चोर मकान का ताला तोड़कर पेटी से चाँदी का कंदोरा चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है।