सलूम्बर: सलूम्बर केलवा के निकट एकलव्य मॉडल स्कूल के पास मोड़ पर दो बाइको की हुई आमने सामने भिड़ंत,3 व्यक्ति घायल
सुचना पर कूण थाना से हैड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल चिराग गिरी, नवीन पटेल मौके पर पहुंचे। तीनों घायल को 108 की मदद से लसाड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। गंभीर घायल में सुरेश पिता नारायण मीणा, खानु राम पिता भेरु मीणा, पृथ्वी राम पिता गंगा राम मीणा निवासी ढीकीया को उदयपुर रेफर कर दिया गया।