बिरसिंहपुर: बिरसिंहपुर में विद्युत लाइन सुधारते समय कर्मचारी को लगा करंट, अस्पताल में इलाज जारी
सतना जिले के बिरसिंहपुर नगर के विद्युत विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी ओम सिंह उर्फ दद्दन को पावर हाउस के 11 केवी लाइन में काम करते समय लगा करंट बताया जा रहा है कि प्रतापपुर फीडर का जम्फर बनाते समय रिटर्न करंट आया है जिसके कारण करंट लगने से ओम सिंह उर्फ दद्दन गंभीर रूप से घायल है ओम सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है |