मुरादाबाद: दुर्गा पूजा महोत्सव के समापन के बाद मुरादाबाद में शोभा यात्रा निकालकर प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
मुरादाबाद जनपद में दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन रविवार को दोपहर 3:00 बजे किया गया है, समापन के मौके पर एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे हैं, जिनकी मौजूदगी में शोभायात्रा निकालते हुए मूर्ति का विसर्जन नदी में किया गया है।