मुरादाबाद: ताजपुर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ऑटो ने अनियंत्रित होकर बाइक को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोग हुए घायल
मुरादाबाद जनपद के ताजपुर माफी में तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो के द्वारा रविवार को 7:00 बजे एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी गई है, भयंकर सड़क हादसे की वजह से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए हैं, सड़क हादसे को लेकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दे दिए दोनों टीम मौके पर पहुंच गई है।