नागल-देवबंद स्टेट हाईवे पर गांव बसेड़ा के पास कार और गन्नों से भरी ट्रैक्टर-बुग्गी की भिड़ंत में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नागल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।