विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। बिहपुर सीएचसी से गंभीर मरीजों को भागलपुर के बजाय पूर्णिया रेफर किया जा रहा है, जिससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। घायल तीन मरीजों को पूर्णिया भेजा गया, जिनमें कुमोद कुमार मिश्रा (75), डॉ. बीपी यादव और गंगा देवी शामिल हैं।