हरदा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हरदा में सामूहिक योगाभ्यास, बड़ी संख्या में लोगों ने किया सहभाग।
Harda, Harda | Jun 21, 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून सुबह 8 बजे रविवार को जिलेभर में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिए योग" रही। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कृषि उपज मंडी प्रांगण हरदा में आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।