बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के आलम गिरीगंज में कहासुनी के बाद युवक पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार
बीते साल प्रेमनगर क्षेत्र में बीच बचाव करने पर युवक को निशाना बनाकर गोली चलायी गयी थी। गोली युवक की जगह एक दुकानदार को लगी थी। मालीबाड़ निवासी जतिन सैनी और विकास के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। आलामीरीगंज निवासी दीपक वर्मा के बहनोई की जतिन सैनी और विकास से कहासुनी हुई थी।जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट की।