बरेली: फरीदपुर थाना क्षेत्र के रुरिया की रहने वाली महिला ने दबंग पर लगाया पॉपुलर के पेड़ काटने का आरोप
रूरिया की रहने वाली महिला ने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है।कि दबंगों द्वारा उनके खेत में लगे पॉपुलर के पेड़ को जबरन काट लिया गया है।और दबंग द्वारा मारपीट व गाली गलौज की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। शांति देवी पत्नी हरपाल निवासी रूरिया ने थाना पुलिस को तहरीर शिकायत की है।